वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जवाहरपुर चीनी मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र की हुई शुरुआत गन्ना किसानों में खुशी की लहर

 


रामकोट/सीतापुर। डालमिया भारत शुगर एण्ड इण्डस्ट्रीज लि. शुगर यूनिट-जवाहरपुर के पेराई सत्र का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंगलवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के बीच डालमिया चीनी मिल की जवाहरपुर इकाई की नये गन्ना पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय गन्ना किसानों के बीच समय से पेराई सत्र शुरू होने से खुशी की लहर छा गई। चीनी मिल परिसर में नैमिषारण्य के वैदिक विद्वान आचार्यों नैमिष आचार्य पंडित रमेश चंद्र शास्त्री, नैमिष आचार्य राजगुरु राजा पंडित की ओर से मिल के यजमान व उत्पादन विभाग के प्रमुख गणेश बाबू यादव के द्वारा पूजन किया गया। पूजन के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए उचित दूरी व मास्क का प्रयोग किया गया। सहायक अधिशासी निदेशक टीएन सिंह, महाप्रबन्धक (गन्ना) आशीष बंसल व जीएम इंजीनियरिंग मनीष जैन की ओर से भी हवन-पूजन अनुष्ठान को संपन्न कराया गया।


 


परिसर स्थित ब्रह्म बाबा व सिख समाज के गुरुद्वारा में भी अरदास व पूजा करके विघ्न-बाधा रहित पेराई सत्र के संचालन की प्रार्थना की गई।


 


मिल गेट पर तौल हेतु गन्ना लेकर सबसे पहले पहुंचे किसान की प्रथम ट्राली की तौल मनोहर पुत्र राम चरण ग्राम मिर्जापुर व प्रथम बैलगाड़ी की तौल नीरज कुमार पुत्र जयकरण ग्राम अर्थना की हुई। इस दौरान किसान को तिलक लगाने के बाद उसे अंग वस्त्र, नकदी व मिठाई भेंट करके उसे सम्मानित भी किया। 


 


यूनिट हेड, गन्ना विभाग के अधिकारियों की ओर से चीनी मिल के डोंगे में गन्ना डालकर नये गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत की गई।


 


इस मौके पर यूनिट हेड टीएन सिंह ने किसान भाईयों से मिल को ताजा, साफ-सुथरा, जड़ पत्ती व अगोला रहित गन्ने की आपूर्ति कर मिल को सहयोग करने की अपील किया।


 


चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) आशीष बंसल के द्वारा बताया गया कि चीनी मिल को आवंटित समस्त क्रय केन्द्रों पर तौल कार्य किया जा रहा है।


 


पूजन में मुख्य रूप से इकाई प्रमुख टी एन सिंह, इंजीनियरिंग हेड मनीष जैन, कारखाना प्रबंधक पंकज मनीष, गन्ना विभाग प्रमुख आशीष बंसल, डिस्टलरी हेड सुधीर वर्मा व सुरक्षा विभाग के प्रमुख संजय कुमार सिंह, असिस्टेंट ऑफिसर एडमिन सुधीर सिंह सहित चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।