महमूदाबाद सीतापुर पूरे देश में दीपावली का पर्व शनिवार को पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को दीपों एवं झालरों से सजाया और पटाखे फोड़ कर घरों व प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश माता लक्ष्मी व भगवान कुबेर की पूजा अर्चना कर मित्रों एवं रिश्तेदारों में मिठाइयां बांट कर उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर दीपावली की शुभकामनाओं के संदेशों की बाढ़ आ गई।क्षेत्र में कहीं भी दीपावली पर कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। वहीं पुलिस फोर्स एवं अग्निशमन विभाग की टीम पूरी रात सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही। अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य, सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल अनिल पाण्डेय ने पुलिस व पीएसी बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों से पैदल भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया रविवार को लोगों ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।तथा दीपावली के तीसरे दिन भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस पर्व पर बहनों ने व्रत रखकर यमराज की पूजा कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की ।