सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष सीतापुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया


नवनियुक्त सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष  सुदीप  मौर्य   ने कार्यकर्ताओं के साथ खैराबाद टोल प्लाजा पर किया स्वागत 


 सीतापुर  सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष चौधरी  लोटन राम निषाद का सीतापुर आगमन पर नवनियुक्त सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष   सुदीप  मौर्य  ने कार्यकर्ताओं के साथ खैराबाद टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया।बाद में श्री निषाद  को सपा जिला कार्यालय  पर ले जाया गया। जहां सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री निषाद का स्वागत किया  कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि सपा की मजबूती के लिए वह लगातार प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं के सम्मेलनों में भागीदारी करते आ रहे हैं।  सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव  व रष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव   के दिशा निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है  प्रदेश में विकास कार्य तेजी से कराए जाए व पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए  माननीय अखिलेश यादव को पुनः सरकार में लाना होगा जिससे कल्याणकारी  योजनाए  लागू हो सके ।  सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग पुनः सपा के साथ तेजी से जुड़ रहे है। श्री निषाद ने नवनियुक्त सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुदीप मौर्य को पत्र देकर सम्मानित किया  कार्यक्रम में  जिला कार्यालय प्रभारी जय सिंह यादव रमेश निषाद जिला सपा पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष अशोक बघेल विधानसभा अध्यक्ष सीतापुर सपा पिछड़ा वर्ग राजेश पाल महोली विधानसभा अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग लेखराम मौर्य आदि उपस्थित रहे