संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है : कंचन प्रभा

बिसवाँ, सीतापुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा पूरे देश मे "मास्क ,सेनेटाइजर व सेनेटरी पैड वितरण महाभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य गरीब व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है व उन्हें स्वच्छता रखने वाली वस्तुओं के प्रयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला संयोजक कंचन प्रभा पांडे ने क्षेत्र में महिलाओं किशोरियों को मास्क सैनिटाइजर तथा सेनेटरी पैड वितरित करते समय कहीं । उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है इससे महिलाओं और किशोरियों को संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सकता है । महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने नगर के शंकर गंज, थाना तहसील, जगन्नाथ गंज, मिस्टरगंज और महाराजगंज में मास्क, सैनिटाइजर, सेनेटरी पैड महिलाओं और किशोरियों को वितरित किए। इस अवसर पर महिला मोर्चा की नगर महामंत्री सीमा शुक्ला, नीतू त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी सामाजिक दूरी का पालन करते उपस्थित रही।