सीतापुर । मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा न्यायालय के संचालन हेतु नये दिशा-निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुसार मा. उच्च न्यायालय के अधीनस्थ समस्त न्यायालयों में समस्त न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य आरम्भ किये जा रहे है। वर्तमान समय में जनपद न्यायालय सीतापुर के जिला एवं सत्र न्यायालय] प्रधान न्यायाधीश] परिवार न्यायालय] समस्त विशेषाधिकार प्राप्त न्यायालय] मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट] अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम] सिविल जज (सी.डि.)] सिविल जज (जू.डि.)] सिविल जज (जू.डि.)] बिसवा] सिविल जज (जू.डि.)] महमूदाबाद] ग्राम न्यायालय सिधौली] जनपद सीतापुर द्वारा कार्य किया जा रहा है। मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद व मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा पारित निर्देशों के अनुपालन में श्री सुनील कुमार त्रिपाठी] सचिव] जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा बताया गया कि पूर्व में जारी दिशा निर्देशों के अन्तर्गत जनपद न्यायालय सीतापुर के समस्त न्यायालयों में सुनवाई की जायेगी। विचाराधीन बन्दियों से सम्बन्धित रिमाण्ड/अन्य न्यायिक कार्य] वीडियों कान्फेसिंग के माध्यम से किये जायेगें। समस्त प्रार्थना पत्र जूडिशियल सर्विस सेन्टर में दिये जायेगें] तथा उन्हे सी.आई.एस. पर दर्ज किया जायेगा। जमानत/अग्रिम जमानत व अन्य प्रार्थना पत्र] लिखित बहस] ई-मेल के माध्यम से भी दिये जा सकेगें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा अवगत कराया गया कि न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं हेतु 04 कुर्सियां होगी। सभी को न्यायालय कक्ष में मास्क लगाना होगा] एवं सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। न्यायालय परिसर में प्रवेश के समय सभी की थर्मल स्कैनिंग की जायेगी।
न्यायालय के संचालन हेतु नये दिशा निर्देश जारी